जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन सोमवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में बडे़ धूमधाम से मनाया गया। इस मौक पर श्री यादव ने कहा कि नेता जी देश के नेता हैं। उन्हों अपना राजनीतिक जीवन संघर्ष के बल पर एक अलग पहचान बनाई। वह सदा कमजोर, गरीब, दलित, पिछड़े के हक की लड़ाई लड़े हैं। उन्हीं के मुख्यमंत्रित्वकाल में पंचायत चुनाव को आरक्षण मिला था। नेताजी के जन्मदिन पर हम सब देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए संकल्प लें कि 2022 में समाजवादी सरकार बनाकर नेता जी को तोहफा देंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, कमालुद्दीन अंसारी, संजीव साहू सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।
इसी क्रम में युवा नेता मोहम्मद जावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में श्री यादव का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने प्रेमराजपुर में स्थित वृद्धाश्रम कम्बल वितरण किया जहां उन्हीं लोगों के बीच केक काटा। एक-दूसरे को खिलाते हुये श्री यादव के दीर्घायु की कामना की गयी। इस अवसर पर युवा नेता मुकेश यादव, अनिल यादव, अजय मौर्या, दिलीप प्रजापति, अबूसाद अहमद, अलमास सिद्दीकी, कमालुद्दीन अंसारी, अजीज फरीदी सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक आदि पस्थित रहे।
सपा अधिवक्ता सभा ने अपने नेता मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन सिविल कोर्ट जौनपुर में केक काटकर पूर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। साथ ही सभी ने उनकी दीर्घायु जीवन, सुख-वैभव तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष विशाल यादव ने कहा कि हम सभी को धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव द्वारा बताये गये समाजवाद एवं संघर्षों के रास्ते पर चलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेश के चहुमुखी विकास में अपना सहयोग देना होगा। कार्यक्रम का संचालन बरसातू राम ने किया। इस अवसर पर मुक्तेश्वर यादव, अशरफी यादव, शिव प्रकाश गिरी, रण बहादुर यादव, सहर खान, विकास यादव, घनश्याम यादव, बलराम यादव, चंद्रेज यादव, ताजुल हसन सहित तमाम अधिवक्ता उपस्तिथ रहे।
सिद्दीकपुर संवाददाता के अनुसार गुलाबी देवी महाविद्यालय सिद्दीकपुर परिसर में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले ने केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। साथ ही कहा कि उन्होंने प्रदेश में सभी धर्म व वर्गों के लिए काम किया है। सबको साथ लेकर प्रदेश का विकास किया है। उनसे प्रेरणा लेकर आगे भी काम करने की जरूरत है। इसी क्रम में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के लक्ष्यों के बारे में बताया। इस अवसर पर करंजाकला ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव, अमित बिंद, दारा सिंह चौहान, तेज बहादुर, रंग बहादुर चौहान, मुकेश कश्यप, अरविंद पाण्डेय, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
