एक्टर सूर्या को मिल रही धमकी, घर के बाहर पुलिस तैनात

एक्टर सूर्या को मिल रही धमकी, घर के बाहर पुलिस तैनात


चेन्नई।
साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सूर्या अपनी हालिया फिल्म जय भीम को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। फिल्म के दृश्यों पर शुरू हुआ विवाद खत्म ही नही हो रहा है। वन्नियार संगम के प्रदेश अध्यक्ष ने एक्टर सूर्याए अमेजन प्राइम और फिल्म के डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल को लीगल नोटिस भेजा है। इसके साथ ही सूर्या को फोन पर धमकियां दी जा रही हैं। जिसके देखते हुए चेन्नई में उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

पीएमके जिला सचिव पलानीसामी द्वारा अभिनेता पर हमला करने वाले को 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा के बाद चेन्नई केटी नगर में अभिनेता सूर्या के आवास पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई। पलानीसामी पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही एक्टर के घर के बाहर पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कैंपने भी चल रहा है।

सूर्या को एक जातिगत समुदाय से लगातार चेतावनियां मिल रही हैए और अभिनेता को गलती के लिए माफी मांगने के लिए कहा जाता है। लेकिन सूर्या ने माफी मांगने मना कर दिया। वन्नियार संगम ने लीगल नोटिस भेजने के साथ कहा है कि फिल्म से जुड़े सभी लोग माफी मांगे और एक हफ्ते के भीतर मुआवजे के रूप में पांच करोड़ रुपये देने की भी मांग की है। फिल्म के कुछ सीन्स पर लोगों ने आपत्ति जताई है।

Post a Comment

और नया पुराने