जौनपुर। आस्था एवं विश्वास की अद्भुत देवस्थली नवदुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर श्री देव दीपावली समिति के तत्वावधान में भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी ज्ञान पकाश सिंह रहे। आयोजन के प्रथम चरण में मुख्य यजमान श्री सिंह ने नवदुर्गा शिव मंदिर में स्थापित मां के नौ रूपों का पूजन हुआ जिसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित 26 आराध्य देवी.देवताओं के दर्शन.पूजन हुये।
तत्पश्चात् मां आदि गंगा गोमती के तट पर मां गोमती की पूजन.अर्चन कर महाआरती हुआ जिसके बाद पूजन प्रतिनिधि ने पूजन अनुष्ठान किया। तत्पश्चात श्री देव दीपावली समिति के प्रबंधकारिणी के साथ दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागीए महासचिव अनिल साहूए शशांक सिंहए राधकृष्ण ओझाए मोती लाल यादव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। देव दीपावली समिति के अध्यक्ष डा नीतीश सिंह ने मुख्य अतिथि श्री सिंह सहित जनपदवासियों का स्वागत किया।
साथ ही अध्यक्ष नीतीश सिंह व महासचिव शनि जायसवाल ने मुख्य अतिथिए यजमानों, कलाकारों, रंगोली के विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अवनीन्द्र तिवारी अपनी पूरी मंडली के साथ रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि यहां की देव दीपावली अद्वितीय है। वहीं रंगोली प्रतियोगिता की प्रथम विजेता संचिता सिंह को पुरस्कृत किया गया।
