ग्रैबहाउस की फाउंडर पंखुड़ी श्रीवास्तव का निधन, 32 थी उम्र

महिलाओं पर फोकस
करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'पंखुड़ी' और ग्रैबहाउस कंपनी की फाउंडर पंखुड़ी श्रीवास्तव के निधन से स्टार्टअप इकोसिस्टम में जबरदस्त शोक की लहर है। 32 साल की उम्र में हार्ट अटैक पड़ने की वजह से पंखुड़ी श्रीवास्तव का निधन हो गया। इतनी कम उम्र में उनके निधन से हर कोई हैरान है। आपको बता दें कि पंखुड़ी ने साल 2019 में सोशल कम्युनिटी पंखुड़ी और ग्रैबहाउस कंपनी की स्थापना की थी।

उनके निधन की जानकारी देते हुए कंपनी ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा है, "गहरे दुख के साथ ये सूचित किया जाता है कि हमने अपनी प्रिय CEO पंखुड़ी श्रीवास्तव को खो दिया है, उनके दुखद निधन का हमें खेद है, 24 दिसंबर 2021 को अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करे। ओम शांति।"

आपको बता दें कि पंखुड़ी श्रीवास्तव ने सबसे पहले साल 2012 में रेंटल स्टार्टअप ग्रैबहाउस की स्थापना की थी। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने क्लासीफाइड कंपनी क्विकर को खरीद लिया था। 2019 में उन्होंने महिलाओं पर फोकस करते हुए प्लेटफॉर्म पंखुड़ी को लॉन्च किया था। इस प्लेटफॉर्म के जरिए पंखुड़ी श्रीवास्तव इसके सदस्यों को लाइव इंटरएक्टिव कोर्स, एक्सपर्ट चैट और रूचि आधारित क्लब के माध्यम से सामाजिकरण, खोजना और स्किल डेवलपमेंट बढ़ाने में मदद करती थीं। पंखुड़ी ने इस प्लेटफॉर्म के जरिए सिकोइया कैपिटल इंडिया के एक्सेलेरेटर प्रोग्राम, सर्ज, और इंडिया कोटिएंट और टॉरस वेंचर्स से 3.2 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

Post a Comment

और नया पुराने