बहू ऐश्वर्या राय को लेकर जया बच्चन पहले भी खो चुकी हैं आपा

बहू ऐश्वर्या राय को लेकर जया बच्चन पहले भी खो चुकी हैं आपा


ऐश्वर्या राय बच्चन
से 20 दिसंबर को ईडी ने पनामा पेपर लीक से जुड़े एक मामले में पूछताछ की। इसी दौरान राज्यसभा में मौजूद जया बच्चन का गुस्से से भरा रूप देखा गया। उन्होंने सरकार को श्राप तक दे डाला कि 'आपके बुरे दिन शुरू होने वाले हैं'। जया का कहना था कि उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की गई है। हालांकि, ये क्या टिप्पणी थी, इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर जया के इस गुस्से को ऐश्वर्या से होने वाली पूछताछ से जोड़कर देखा जा रहा है।

जया बच्चन का वो वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह मीडियापर्सन को अपनी बहू के लिए लताड़ती नजर आई थीं। दरअसल, वे ऐश्वर्या राय की तस्वीरें लेना चाहते थे और इसके लिए वे उनका नाम ले रहे थे। वहीं कुछ उन्हें ऐश कहकर भी बुला रहे थे। जया को ये पसंद नहीं आया कि उनकी बहू को इस तरह से बुलाया जा रहा है और उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था 'ऐश क्या होता है? तुम्हारी स्कूल की फ्रेंड है क्या?' ये सुनकर ऐश के चेहरे का रंग भी उड़ गया था। हालांकि, फिर भी वह चेहरे पर मुस्कुराहट बनाए रखीं।

ऐश्वर्या और सलमान जब रिश्ते में थे, तो दबंग खान को ये पसंद नहीं आ रहा था कि ऐश किंग खान के साथ लगातार फिल्में की जा रही हैं। उन्होंने एक बार सेट पर जमकर हंगामा मचा दिया था। इसके बाद अदाकारा ने फिल्म छोड़ दी। शाहरुख ने इस सबके कारण ऐश्वर्या को लेकर भला-बुरा कह दिया था। इसके बारे में जब जया को बाद में पता चला, तब तक ऐश उनकी बहू बन चुकी थीं।

ऐसे में एक इंटरव्यू में उन्होंने किंग खान के कॉमेंट्स पर बयान देते हुए कहा था 'हां मैं शाहरुख को थप्पड़ मारना चाहती थी। वैसे ही जैसे एक मां अपने बेटे को मारती है। हालांकि, मुझे अभी तक उनसे बात करने का मौका नहीं मिला है। मैं जल्द शाहरुख से बात करूंगी।' इसके बाद दोनों की बात हुई या नहीं, ये तो पता नहीं, लेकिन ये जरूर है कि किंग खान और ऐश्वर्या के बीच की कड़वाहट जरूर कम होती दिखाई दी।

ऐश्वर्या राय जब बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं, तो जया इससे बहुत खुश थीं। उन्हें ऐश के नेचर से लेकर हर चीज काफी पसंद थी। जया अपनी होने वाली बहू पर काफी प्यार लुटाती दिखती थीं। उन्होंने तो एक बार मंच से ही सैकड़ों लोगों के सामने ये कह दिया था 'मैं एक बहुत ही प्यारी लड़की की सास बनने जा रही हूं। उसमें गरिमा और मूल्यों की भरमार है और उसकी प्यारी सी मुस्कान भी है। मैं तुम्हारा परिवार में स्वागत करती हूं। आई लव यू।'

जया बच्चन अपनी बहू से कितना प्यार करती हैं इसके न जाने कितने सबूत देखने को मिल चुके हैं। एक बार तो ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी सास की साड़ी पहने हुए तक देखा गया था। दरअसल, ऐश जब 9 महीने की गर्भवती थीं, तो एक कार्यक्रम में वह सास जया की गुलाबी सिल्क साड़ी पहनी दिखाई दी थीं। इस बात ने काफी अटेंशन बटोरा था और साथ ही में लोगों को सास-बहू के प्यारे रिश्ते का सबूत भी दे डाला था।

ऐश्वर्या राय और जया बच्चन, दोनों ही स्ट्रॉन्ग लेडीज हैं। इन दोनों को लेकर ऐसी भी रिपोर्ट्स कई बार सामने आईं कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और ऐश अलग से घर लेकर रहना चाहती हैं। हालांकि, अदाकारा ने बार-बार इन बातों को महज अफवाह ही साबित किया। वह न सिर्फ इवेंट्स में सासू मां के साथ दिखाई देती रहीं, बल्कि जब से वह ससुराल पहुंचीं कभी अलग नहीं रहीं।

ये सारी चीजें साफ करती हैं कि जया-ऐश्वर्या भी किसी आम सास-बहू की तरह हैं। इनके बीच भी उतार-चढ़ाव आते ही होंगे, लेकिन दोनों जिस तरह से रिश्तों को मजबूती से बरकरार रखे हुए हैं, वो दूसरों को भी प्रेरणा देता है। अगर हमेशा सपोर्ट और प्रटेक्ट करने वाली ऐसी सास और परिवार को साथ लेकर चलने वाली बहू मिले, तो भला कैसे कोई परिवार सुखी न रहे?

Post a Comment

और नया पुराने