एसएन जायसवाल अध्यक्ष व आशुतोष श्रीवास्तव जिला मंत्री चयनित

एसएन जायसवाल अध्यक्ष व आशुतोष श्रीवास्तव जिला मंत्री चयनित


पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के त्रिवार्षिक अधिवेशन का हुआ आयोजन

जौनपुर। नगर के नईगंज तिराहा स्थित मैरेज हॉल में पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन उ.प्र. की जिला इकाई के त्रिवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता का. एससी अस्थाना एवं संचालन का. आशुतोष श्रीवास्तव ने किया। सम्मेलन में जनपद के पंजाब नैशनल बैंक की 18 शाखाओं के सदस्यों ने हिस्सा लिया। जिला मंत्री का. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने सेक्रेटरी रिपोर्ट पेश किया। उन्होंने संगठन में महिलाओं एवं युवाओं के महत्व को बताते हुये उन्हें अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके बाद कोषाध्यक्ष का. संजय कुमार यादव ने आय-व्यय का विवरण पेश किया। 

सभा के सभी सदस्यों ने सेक्रेटरी रिपोर्ट एवं आय-व्यय विवरण को ध्वनिमत से पारित किया। सभा के द्वितीय सत्र में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पीएनबी एसए यूपी के जनपद ईकाई के कार्यकारिणी का आगामी त्रिवर्षीय सत्र 2021-2024 के लिये चुनाव/चयन किया। जिसमें आगामी त्रिवर्षीय सत्र के लिये का. एसएन जायसवाल को अध्यक्ष एवं का. आशुतोष कुमार श्रीवास्तव को जिला मंत्री पद के चयनित किया गया। वहीं का. लालू राम एवं का. संजय कुमार यादव को उपाध्यक्ष, का. कृष्ण कुमार यादव को संयुक्त मंत्री पद हेतु चुना गया। 

का. श्रेयस्कर सिंह को संगठन मंत्री एवं का. कृष्ण कुमार बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि के रूप में क्रमशः का. सुप्रिया कुमारी एवं का. मुकुल बिन्द चयनित किये गये। का. आशीष कुमार सिंह, का. जयन्त बिन्द, का. पारस नाथ यादव, का. सुरेश कुमार यादव को सहायक मंत्री व का. प्रदीप कुमार प्रसाद आडिटर एवं का. विमलेश कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी चुना गया। सभा के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने