हेल्थ डिपार्टमेन्ट के बहुचर्चित सहायक और उसके खासमखास दोस्त में छत्तीस का आंकड़ा

हेल्थ डिपार्टमेन्ट के बहुचर्चित सहायक और उसके खासमखास दोस्त में छत्तीस का आंकड़ा


आउटसोर्सिंग गड़बड़झाला प्रकरण का दोष शरद श्रीवास्तव ने मढ़ा अपने कथित  खास मित्र बहुचर्चित बाबू पर

अम्बेडकरनगर जिले के स्वास्थ्य महकमे के उच्चाधिकारी सी.एम.ओ. कार्यालय के बहुचर्चित सहायक और उसके सहयोगी में शीघ्र ही छत्तीस का आंकड़ा होने वाला है। बीते दिनों आउट सोर्सिंग में रखे गये कर्मचारियों द्वारा लगाये गये आरोप से बौखलाये सम्बन्धित बाबू ने उक्त प्रकरण को अपने से जुड़ा न बताकर दूसरे बहुचर्चित सहायक से जुड़ा बताया। 

खबरीलाल के अनुसार धरनारत आउट सोर्सिंग संविदा कर्मियों के आरोप सम्बन्धी खबरों के प्रकाशन उपरान्त टाण्डा निवासी दबंग, धनाढ्य एवं प्रभावशाली आरोपी सहायक ने उक्त मामले को अपने से सम्बन्धित नहीं बताया। उसके अनुसार लाखों करोड़ो का घपला-घोटाला, गड़बड़झाला सीएमओ आफिस में तैनात पुराने बहुचर्चित बाबू ने किया है। उसने कहा कि वह अम्बेडकरनगर से स्थानान्तरित हो चुका है। 


खबरीलाल के अनुसार धरनारत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने उक्त सहायक पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी नियुक्ति के लिए 2 से ढाई लाख लिया गया था 11 महीने बाद उन्हें नौकरी से यह कह कर हटा दिया गया कि नवीनीकरण के लिए डेढ़ लाख रूपए लाओ। इस तरह का आरोप प्रदर्शनकारियों ने बहुचर्चित बाबू शरद श्रीवास्तव का नाम लेते हुए लगाया है। 

खबरीलाल ने बताया कि इस बावत जब वायरल हो रहे वीडियो और प्रकाशित व प्रसारित खबरों का हवाला शरद श्रीवास्तव को देते हुए उनका मन्तव्य जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि अभी मैं बाहर हूं, आने के बाद बात करता हूं। 

बता दें कि जुलाई महीने में शरद श्रीवास्तव का स्थानान्तरण बलरामपुर जिले के लिए हो गया था, फिर भी वह सी.एम.ओ. कार्यालय अम्बेडकरनगर के बहुचर्चित सत्ता और मीडिया पहुँच वाले बाबू के साथ इसी जिले में रहकर लूट-खसोट में उसके सहभागी बने हुए हैं।  

Post a Comment

और नया पुराने