भाजपा द्वारा जो कहना वह करके दिखाना ही जन विश्वास यात्रा का आधार: जे.पी. नड्डा

भाजपा द्वारा जो कहना वह करके दिखाना ही जन विश्वास यात्रा का आधार: जे.पी. नड्डा


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अम्बेडकरनगर से हरी झण्डी दिखाकर किया जन विश्वास यात्रा का शुभारम्भ 

हर गन्ना की चिन्ता करते हैं और वह जिन्ना की 

अम्बेडकरनगर। पार्टी द्वारा आज से प्रारम्भ की जाने वाली इस जन विश्वास यात्रा के माध्यम से हम जनता का विश्वास प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। जनता के बीच में जाना, लोगों का विश्वास जीतना और जो कहना वो कर के दिखाना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने किया है। उन्होंने कहा कि सारी पार्टियां परिवारवाद पर विश्वास रखती हैं। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मानते हुए देश हित और जन विकास का कार्य कर रहे हैं। 

बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन विश्वास यात्रा में जनपद मुख्यालय पर एकत्र जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए आयोध्या, श्रवणक्षेत्र की धरती का नमन किया। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि का मंच से ही नमन किया। उन्होंने गणेश कृष्ण जेतली, पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले स्व0 जयराम वर्मा को नमन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की इस जन विश्वास यात्रा का श्री गणेश करने के लिए मुझे अम्बेडकरनगर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने जय श्रीराम का उदघोष किया। वह इस अवसर पर उमड़ी भीड़ को देखकर अह्लादित थे। उन्होंने कहा कि आज के दिन उत्तर प्रदेश के 6 जिलों से जनसंदेश यात्रा का शुभारम्भ हो रहा है। 


उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जो कहना वह करके दिखाना ही जन विश्वास यात्रा का आधार है। बाकी राजनैतिक दल आगे क्या करेंगे इसी से अन्दाजा जा सकता है कि उन्होंने पीछे क्या किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उमड़े जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनका (अन्य राजनैतिक पार्टियों का) कुशासन हमारा सुशासन, उनका परिवार/वंशवाद हमारा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास। उन्होंने इस दौरान देश के कई प्रान्तों दिग्गज पार्टी लीडरों के परिवार का जिक्र किया। 

समाजवादी पार्टी का नाम लेते हुए कहा प्रदेश में गुण्डा राज, माफियाराज अपराध को बढ़ावा देने वाली भक्षक पार्टियों को घर में आराम करने दीजिए और योगी (प्रदेश के मुख्यमंत्री) को काम करने दीजिए। पार्टी द्वारा चलाई जा रही जन विकास योजनाओं को गिनाते हुए कहा उन्होंने कहा कि आम लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सम्बोधन के दौरान उनके मुख्य निशाने पर समाजवादी पार्टी ही रही। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी गन्ना की चिन्ता करती हैं जबकि वह जिन्ना की चिन्ता करते हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दिया है। जिन्दा समाज वह है जो काम करने वाले को शाबासी दे और आराम करने वालो को घर में बिठाये और आराम करने दे। 


अम्बेडकरनगर।
जनपद से शुरू होने वाली भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शुभारम्भ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस संदेश यात्रा के शुभारम्भ के साथ ही भाजपा ने पूर्वांचल से चुनावी रणभेरी बजा दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, पंकज चौधरी भी उपस्थित रहे। अम्बेडकरनगर जिले से शुरू होने वाली जन विश्वास यात्रा अयोध्या, गोण्डा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी।

अम्बेडकरनगर। भाजपा के जन विश्वास यात्रा का शुभारम्भ करने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपरान्ह लगभग 1.45 बजे पहुँचे। उनका उड़नखटोला हवाई पट्टी पर उतरा। हवाई पट्टा के बगल स्थित विशाल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के जनपद आगमन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. मिथलेश त्रिपाठी, एम.एल.सी. व अवध क्षेत्र के यात्रा प्रभारी विजय बहादुर पाठक, लल्लू सिंह चौहान सांसद अयोध्या, संजू देवी विधायक टाण्डा, अनीता कमल विधायक आलापुर, श्याम सुन्दर उर्फ साधू वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सांसद डॉ. हरिओम पाण्डेय, रमाशंकर सिंह, ब्लाक प्रमुख भियांव गौरव सिंह, भाजपा जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह, धर्मराम निषाद, क्षेत्रीय मंत्री शेषनारायण, बाल्मीकि उपाध्याय आदि ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।  

Post a Comment

और नया पुराने