भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से रोहित शर्मा के कप्तानी में होने वाली है। भारतीय टीम 16 दिसंबर को मुंबई से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। टीम इंडिया इस वक्त मुंबई में है और अपना क्वारंटीन का वक्त पूरा कर रही है। रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम के सामने जितनी बड़ी चिंता उनके टेस्ट टीम से बाहर होने को लेकर है, उतना ही बड़ा सवाल टीम की उप-कप्तानी का भी है।
इस दौरे के लिए रोहित शर्मा को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाया गया था। उन्हें ये पद अजिंक्य रहाणे की जगह सौंपा गया था। लेकिन अब साउथ अफ्रीका दौरे से पहले रोहित शर्मा भी इंजरी के शिकार हो गए और सवाल ये है कि अब नया उप कप्तान कौन होगा।
रहाणे को बेशक साउथ अफ्रीका दौरे से पहले उप-कप्तानी से हटाया गया। लेकिन, अब जब रोहित टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो मैनेजमेंट उनके नाम पर फिर से विचार कर सकता है। उनके पास उप-कप्तानी करने का बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले तजुर्बा भी ज्यादा है। रहाणे उप-कप्तान बने तो जाहिर है कि प्लेइंग इलेवन में भी खेलेंगे। रहाणे हाल के दिनों में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू ये है कि साउथ अफ्रीका की माटी उन्हें रास भी खूब आती है। यहां खेले 3 टेस्ट में उनका बैटिंग औसत 52 से ज्यादा का है और उन्होंने कुल 266 रन बनाए हैं। इस दौरान 96 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। यानी, रहाणे को उप-कप्तान बनाकर रिस्क लिया जा सकता है।
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी जिसके कारण वे टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी भागीदारी भी पक्की नहीं है। अगर वे वनडे सीरीज से पहले फिट नहीं हो पाए तो टीम इंडिया को नया कप्तान भी मिल सकता है। खबरें इस तरह की भी आ रही हैं कि विराट कोहली टेस्ट सीरीज में तो रहेंगे लेकिन वन डे सीरीज के लिए उन्होंने बीसीसीआई से आराम की बात कही है, यानी वे वन डे टीम का हिस्सा शायद न हों।
ऐसे में अगर विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा भी नहीं होंगे तो ऐसे में भारतीय टीम को एक नया कप्तान मिलेगा। फिलहाल सबकी नजर इस बात पर है कि बीसीसीआई क्या फैसला करती है। क्या भारतीय टीम को नया कप्तान मिलेगा या रोहित शर्मा वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे।