अम्बेडकरनगर। शुक्रवार को दोपहर 1 बजे प्रेस क्लब अंबेडकरनगर में पत्रकारों ने एक शोक सभा की। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार जगदीश प्रसाद द्विवेदी, पत्रकार प्रदीप तिवारी की माता तथा प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी की सासु सरस्वती देवी, अनूप तिवारी की दादी व पत्रकार विजय चौधरी के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर शोक सभा आयोजित किया।
शोक सभा में मुख्य रूप से प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी व उपाध्यक्ष कमर हसनैन, संजय यादव, प्रदीप तिवारी, सैय्यद बाकर मूसा, उमाशंकर त्रिपाठी,पवन सारस्वत डॉ. विजय शंकर तिवारी, नरसिंह नारायण मिश्र मुकुट धारी मिश्र रमाकांत पांडे अनिल शुक्ला ओमकारनाथ सिंह अजय उपाध्याय हरिमोहन दुबे वीरेंद्र तिवारी मो युशुफ सुधीर श्रीवास्तव सहित अधिक संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।