जनपद न्यायालय सेनेटाइजेशन हेतु 12 जनवरी को रहेगा बन्द

जनपद न्यायालय सेनेटाइजेशन हेतु 12 जनवरी को रहेगा बन्द


अम्बेडकरनगर।
जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर सम्पूर्ण परिसर को सेनेटाइजेशन हेतु दिनांक 12.01.2022 को बन्द रहेगा जनपद न्यायाधीश जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के प्रकीर्ण आदेश सं०-15/2022 के आदेशानुसार मुख्य चिकित्साधिकारी, अम्बेडकरनगर के पत्र संख्या 2021-22/14058 दिनांकित 11.01.2022 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि जनपद न्यायालय में तैनात पुलिस कर्मी अरविन्द वर्मा, आर०टी०पी०सी०आर० जांच में कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं। 

ऐसी परिस्थिति में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश बिन्दु संख्या-04 में वर्णित दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर को 24 घण्टे बन्द किया जाना आवश्यक है। जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर सम्पूर्ण परिसर को सेनेटाइजेशन हेतु दिनांक 12 जनवरी 2022 को बन्द रहेगा। सूचना प्रियंका सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वाराप्रसारित करायी गयी है।

Post a Comment

और नया पुराने