अम्बेडकरनगर। जिले में भाजपा ने अब तक 5 में से 4 सीटों पर किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। इसकी वजह से नेताओं और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कटेहरी, टाण्डा, आलापुर व अकबरपुर से अभी बीजेपी ने अपने पत्ते नहीं खोले है। जबकि एक सीट जलालपुर से सिटिंग विधायक सुभाष रॉय को उम्मीदवार बनाया है।
दूसरी तरफ पांचों सीट से सपा बसपा के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं और अपना प्रचार कर रहे है। बताया जा रहा है कि टिकट को लेकर जिले से लेकर दिल्ली तक दावेदार दमखम लगाए है, लेकिन टिकट की घोषणा नहीं होने से कार्यकर्ताओं में निराशा देखने को मिल रही है।
बीजेपी ने जलालपुर से सिटिंग विधायक को टिकट दिया, लेकिन अभी चार विधानसभा अकबरपुर, कटेहरी, आलापुर व टांडा में टिकट की घोषणा नहीं हुई। इसके चलते कौन, कहां से लड़ेगा, इसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। बीजेपी कार्यकर्ताओ का कहना है कि सपा बसपा के उम्मीदवार घोषित हो गए है, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार नहीं तय कर पा रही है।
सपा बसपा पांचों विधानसभा में अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इन पार्टियों के उम्मीदवार प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के उम्मीदवार न घोषित करने से कार्यकर्ता असमंजस में है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी उम्मीदवार घोषित करने में देरी कर रही है। ऐसे में समय कम होने से पूरे विधानसभा में लोगों के घर घर पहुंचना मुश्किल होगा।