लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के दंगल की तारीखों का कभी भी बिगुल बज सकता है। चुनावी दंगल से पहले जहां राजनीतिक पार्टियां जनता से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा कर रही हैं,तो वही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने किसानों और आम जनता को बड़ी राहत देते हुए बिजली बिल में 50 फ़ीसदी तक कमी की हैं। इसकी जानकारी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट कर कर दी है।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शहरी मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 6 रुपये यूनिट से घटकर 3 रुपये यूनिट व फिक्स चार्ज 130 रुपये हॉर्स पावर से घटकर 65 रुपये हॉर्स पावर होगा। एनर्जी एफिशिएंट पंप में दर 1.65 रुपये यूनिट से घटकर 83 पैसे यूनिट व फिक्स चार्ज 70 रुपये हॉर्स पावर की जगह 35 रुपये हॉर्स पावर होगा,निजी नलकूप के नये बिलों में ग्रामीण मीटर्ड कनेक्शन में बिजली दर 2 रुपये यूनिट से घटकर 1 रुपये यूनिट व फिक्स चार्ज 70 रुपये प्रति हॉर्स पावर से घटकर 35 रुपये हॉर्स पावर होगा। अनमीटर्ड कनेक्शन में फिक्स चार्ज 170 रुपये हॉर्स पावर की जगह 85 रुपये हॉर्स पावर होगा।
इसके अलावा फिक्स चार्ज में भी छूट दी गई है। अभी तक इस कनेक्शन पर 70 रुपए प्रति हार्स पावर का फिक्स चार्ज लिया जाता है, अब ये दर घटाकर 35 रुपए प्रति हॉर्स पावर होगी। शहरी क्षेत्रों में मीटर वाले कनेक्शन पर किसानों को 6 रुपए के बजाए 3 रुपए प्रति यूनिट बिजली खर्च देना होगा। इस कनेक्शन पर भी फिक्स चार्ज घटा है। अब यह 130 से घटाकर 65 रुपए प्रति हॉर्स पावर कर दिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ दी गई जानकारी के अनुसार इस छूट का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्र के किसानों को मिलेगा।
ग्रामीण क्षेत्र में मीटर्ड कनेक्शन पर 2 रुपए प्रति यूनिट की जगह 1 रुपए प्रति यूनिट ही चुकाने होंगे। ऊर्जा मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में निजी नलकूप कनेक्शनों की विद्युत दरों में 50% की कमी कर बड़ी राहत देने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का हार्दिक अभिनंदन किया।