अराजकतत्वों को कत्तई नहीं बख्शा जायेगा: सैमुअल पॉल

अराजकतत्वों को कत्तई नहीं बख्शा जायेगा: सैमुअल पॉल


अम्बेडकरनगर।
विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद रविवार को डीएम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी शासकीय भवनों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि उतार लिए जाएंगे। इसी तरह 48 घंटे में जो भी पब्लिक प्रापर्टी है उसपर से भी सभी प्रचार, सामग्री हट जाएगी। 

गाड़ियों पर भी बिना प्रत्याशी की अनुमति के कोई झंडा या स्टीकर नहीं लगा पाएगा। इसके लिए भी संबंधित प्रत्याशी को प्रशासन को यह सूचना देनी होगी कि उन्होंने कितनी गाड़ियों पर झंडा, स्टीकर या कोई अन्य प्रचार सामग्री लगाने को दिया है। इसका सारा खर्च प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थी। स्टैटिक टीम को सक्रिय कर दिया गया है। 

जल्द ही सर्विलांस समेत सभी तरह की टीमें सक्रिय हो जाएंगी। कहा कि चुनाव में अपराध और अपराधियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा।

Post a Comment

और नया पुराने