अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में यू पी आर एन एस एस (पैक फेड) निर्माण इकाई के परियोजना प्रबंधक से उनके विभाग द्वारा जनपद अंबेडकर नगर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
निर्माण इकाई द्वारा जनपद में 18 कार्य निर्माणाधीन थे, जिसमें 8 कार्य पूर्ण हो चुके हैं पूर्ण कार्यों में से दो कार्य हैंडोवर नहीं हुए हैं जबकि पांच कार्य हैंडोवर हो चुके हैं शेष अपूर्ण कार्यों की जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रोजेक्ट बार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्देश दिए गए कि जिन परियोजनाओं हेतु धनराशि उपलब्ध हैं उन्हें प्रत्येक दशा में 30 जनवरी से पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।अन्य परियोजनाओं के संबंध में भी शासन से पत्राचार एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से पैरवी करते हुए 31 मार्च तक परियोजनाओं को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें जिससे उनको जनोपयोगी बनाया जा सके।
अन्यथा की दशा में अधिशासी अभियंता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह, अपर जिला अर्थ एव संख्या अधिकारी सर्वेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।