अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत मतदान सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिले के पुलिस विभाग द्वारा तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 10 जनवरी 2022 सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र कवींद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर सीएपीएफ के ठहरने के स्थानों व बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मानक के अनुरुप समस्त तैयारियों को समय से पूरा कर लिया जाये। सीएपीएफ, पुलिस बल, होमगार्ड्स आदि के ठहरने वाले स्थानों पर जल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्थाओं को भली प्रकार से देख लिया जाये तथा जो भी कमियां हो उन्हें दूर करने के लिए सम्बन्धित विभागों से पत्राचार किया जाए।