जन समस्याओं को लेकर सपाइयों का आलापुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन

जन समस्याओं को लेकर सपाइयों का आलापुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन


महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रेषित किया 5 सूत्रीय मांग पत्र

समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न  यादव बबलू, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी यादव, सपा जिला सचिव भीम लाल कनौजिया के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर। जनसमस्याओं के निराकरण कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव उर्फ बबलू जिला पंचायत सदस्य अश्वनी यादव सपा जिला सचिव भीम लाल कनौजिया समाजवादी युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव आदि के नेतृत्व में आलापुर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम आलापुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश लखनऊ को 5 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित कर कार्यवाही किए जाने तथा समस्या का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग किया। 

मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार देवान्नद तिवारी ने सपा नेताओं के मांग पत्र को लेकर उन्हें शीघ्र समस्या निवारण के लिए आश्वस्त किया गुरुवार को समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष प्रदुम्न यादव उर्फ बबलू जिला पंचायत सदस्य अश्वनी यादव, सपा जिला सचिव भीम लाल कनौजिया, समाजवादी युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, हेमंत यादव ग्राम प्रधान, वेद प्रकाश पिंटू, सुनील यादव एडवोकेट, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव शंकर यादव, रंगी लाल प्रजापति, विवेक कनौजिया, अभिषेक कनौजिया, चंद्रेश कुमार पासवान, जगदीश यादव, सुरेश यादव, आनंद चौरसिया, हरेंद्र विश्वकर्मा, अमन तिवारी, प्रदीप यादव, सुभाष गिरी आदि लोगों की अगुवाई में आलापुर तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर नारेबाजी प्रदर्शन किया। 

नायब तहसीलदार देवा नन्द तिवारी ने पहुंचकर सपा नेताओं का मांग पत्र लिया। सपा नेताओं की ओर से एसडीएम आलापुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को प्रेषित मांग पत्र में सभी साधन सहकारी समितियों सहकारी संघ आदि पर यूरिया उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने एवं किसानों में उसका पारदर्शी तरीके से वितरण कराने कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर अंबेडकरनगर जनपद की सभी पांचों तहसीलो एवं नगर पंचायत तथा नगरपालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने एवं गरीबों निराश्रित असहाय को कंबल वितरित किए जाने, 

आलापुर तहसील के रामनगर चहोड़ा मार्ग सहित सभी जर्जर सड़कों एवं संपर्क मार्गो की मरम्मत कराए जाने, गन्ना किसानों की गन्ना पर्ची का वितरण कराने के साथ-साथ किसानों के गन्ने की खरीद एवं बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किए जाने, आलापुर तहसील क्षेत्र समेत जनपद के सभी धान क्रय केंद्रों चालू करवा कर धान की खरीद एवं किसानों की धान मूल्य का वाजिद भुगतान किए जाने एवं निराश्रित मवेशियों आश्रय स्थलों में रखे जाने की व्यवस्था सुरक्षित किए जाने की मांग की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने