अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा तहसील तिराहा अकबरपुर में राहगीरों तथा अन्य नागरिकों का मास्क चेकिंग किया गया कोविड की तीसरे लहर में लगातार कोरोना संक्रमण की संख्या में वृद्धि हो रही है।
इसके रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा नये गाइडलाइन के अनुसार मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है।जिलाधिकारी द्वारा मास्क चेकिंग के दौरान कुछ लोग मास्क पहने मिले तथा कुछ लोग बिना मास्क के मिले।जो लोग मास्क नहीं पहने हुए थे उन नागरिकों को मास्क देकर मास्क पहनने की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर में लगातार संक्रमण की वृद्धि हो रही है। अतः आप सभी जब भी बाहर निकले तो बिना मास्क के न निकले। इस दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, कोतवाल अकबरपुर तथा पुलिस टीम मौके पर उपस्थित रहे।