अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय तथा पुलिस लाइन में हो रहे वैक्सीनेशन का औचक निरीक्षण किया गया।
महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में हो रहे 15 से 18 उम्र के बच्चों, 18 से अधिक के उम्र तथा बूस्टर डोज का वैक्सीनेशन अलग-अलग कक्षो में होता हुआ पाया गया।
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को द्वितीय डोज तथा बूस्टर डोज का वैक्सीनेशन होता हुआ पाया गया।निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।