अम्बेडकरनगर : डीएम ने ठण्ड से परेशान लोगों में वितरित किया कम्बल

अम्बेडकरनगर : डीएम ने ठण्ड से परेशान लोगों में वितरित किया कम्बल


अम्बेडकरनगर।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिका परिषद टांडा के अंतर्गत कश्मीरिया तिराहा, छज्जापुर रैनबसेरा, जुबेर चौराहा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कश्मीरिया तिराहा पर उपस्थित जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण किया गया। 

जिलाधिकारी द्वारा छज्जा पुर रैन बसेरा तथा जुबेर चौराहा पर जल रहे अलाव का जायजा लिया गया। इन सभी स्थानों पर अलाव जलता हुआ मिला। उन्होंने कड़ाके की ठंड को देखते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में अलाव जलाया जाए। 

ताकि लोगों को ठंड से बचाया जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, उप जिलाधिकारी टांडा तथा तहसीलदार टांडा मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने