कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में डीएम ने की बैठक

कोविड टीकाकरण के सम्बन्ध में डीएम ने की बैठक


अम्बेडकरनगर।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड संबेदीकरण व नियंत्रण तथा कोविड रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों/ नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों /60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड टीके की पहली खुराक ना प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के चिन्हीकरण तथा सूचीबद्ध किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य  24 जनवरी से 29 जनवरी 2022 तक संचालित किया जाएगा। (26 जनवरी को छोड़कर) बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि घर घर टीम भेज कर 15 से 17 वर्ष के बच्चों को जिनको वैक्सीन नहीं लगा है उन्हें वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित, 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों जिनको वैक्सीन नहीं लगा है उन्हें वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित, नियमित टीकाकरण से छूटे 2 वर्ष से कम आयु के बच्चे चिन्हित कराया जाय।

सर्वेक्षण टीम के द्वारा प्रत्येक घर की दीवार पर पल्स पोलियो अभियान की तरह दिनांक अंकित किया जाएगा, सर्वेक्षण टीम के द्वारा घर-घर जाकर प्रारूप के अनुसार सूचनाओं को एकत्र किया जाएगा तथा सर्वेक्षण के पूर्ण होने पर प्रत्येक घर पर जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किया गया स्टीकर लगाया जाएगा। साथ  साथ यह भी निर्देश दिया गया कि जिन्हें वैक्सीन का प्रथम एवं द्वितीय डोज लग गया है उन्हें बूस्टर डोज के लिए चिन्हित किया जाए जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है तथा जो पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं ऐसे व्यक्तियों को प्रीकॉशन डोज लगाया जाए। 

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि टीम द्वारा विशेष घर घर संवेदीकरण अभियान में जिस भी घर जाएं उस घर में अवश्य देखें कि यदि कोई व्यक्ति कोविड लक्षण युक्त हो तो उसे कोविड किट उपलब्ध कराया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि टीम घर घर जाकर प्रथम डोज से छुटे व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित कर ले। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने