अम्बेडकरनगर। तहसील आलापुर अंतर्गत सिंगल पट्टी बाजार में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की मासिक बैठक नवनिर्वाचित मंडल सचिव पवन कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने की।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम पाण्डेय एवं अयोध्या मंडल उपाध्यक्ष डॉ अनवर के अनुमोदन पर भरतपुर निवासी पवन कुमार द्विवेदी को जिले का मंडल सचिव नियुक्त किया गया। उसी उपलक्ष्य में आज मासिक बैठक में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने पवन कुमार द्विवेदी को माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया। साथ में मंडल अध्यक्ष डॉ अनवर के जिला ध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नव निर्वाचित मंडल सचिव पवन कुमार द्विवेदी ने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, अमित वर्मा, अमिनेश उर्फ़ पीयूष श्रीवास्तव, हरेश मिश्रा, विकास तिवारी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अग्गेय मिश्रा, अमन सिंह, सुनील चतुर्वेदी व आए हुए सभी अतिथियों पदाधिकारियों का नवनिर्वाचित मंडल सचिव पवन कुमार द्विवेदी ने माला पहनाकर स्वागत किया।
संगठन की मजबूती के लिए डॉ अनवर, ओंकार नाथ सिंह, सुरेश चंद्र पांडे हरेश मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किये और संगठन की नीतियो पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।