तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज और लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर ने संयुक्त रूप से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह

तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज और लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर ने संयुक्त रूप से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह


जौनपुर।
देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर टीडीएमसी स्कूल और लायंस क्लब जौनपुर 'क्षितिज' ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। ध्वजारोहण टीडीएमसी स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर इंद्रजीत सिंह, मुख्य अतिथि व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राधे रमण जायसवाल, लायंस क्लब क्षितिज के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व वर्तमान अध्यक्ष जय कृष्ण साहू द्वारा किया गया। 

स्कूल प्रबंधक जोन चेयरमैन दिलीप सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती को दीप प्रज्वलन व शहीदों को माल्यार्पण करके गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना सिंह द्वारा कार्यक्रमों का सफल संचालन किया गया। लक्ष्य व धैर्य जायसवाल तथा विशाखा राय द्वारा शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। नितिन गुप्ता व पवन साहू ग्रुप द्वारा देश भक्ति व सामाजिक परिवेश पर भव्य नाट्य मंचन किया गया। लायंस क्लब के सचिव प्रदीप सिंह द्वारा आए हुए सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। 

उक्त अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ के साथ-साथ लायंस क्लब क्षितिज व जेसीआई के सदस्य गण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में चेतना साहू, नीतू सिंह, विष्णु सहाय, सीमा सहाय, धेर्मेन्द्र सेठ, संजय गुप्ता, आशुतोष जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, अतुल सिंह, आराधना सिंह, दिलीप जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, डॉ चंदन नाथ गुप्ता, भारत सेठ, अजित सोनकर, अजय नाथ जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने