अंबेडकरनगर : रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, तीन मरे, कई घायल

अंबेडकरनगर : रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, तीन मरे, कई घायल


अंबेडकरनगर। दिसंबर की सर्दी और कड़ाके की ठंड में जब लोग अपने-अपने घरों मेें रजाई में दुुबके गहरी नींद ले रहे थे, तब जिला मुख्यालय अकबरपुर शहर की सड़़क पर एक हादसा पेश आया। इस हादसे में 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और रुदन-क्रंदन के शोर में लोगों की नींद उचट गयी। मामला कुछ यूं है। दिल्ली से दोहरीघाट जा रही उत्तर प्र्रदेश निगम की यात्रियों से भरी बस अलख सुबह 4 बजे के आस-पास एक पेड़़ से टकरा गयी और दुुर्घटनाग्रस्त हो गयी। 

इस हादसे में दोे यात्रियों की मौके पर मौत होे गयी, एक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, वहीं अन्य 42 लोग बाल-बाल  बच गये। विवरण अनुसार, दिल्ली से दोहरीघाट जाने  वाली रोडवेज की बस जिसमें कुल 45 यात्री सवार थे, अकबरपुुर-बसखारी सड़कमार्ग  पर एक पेड़ से जा टकराई, जिससे उक्त हादसा हुआ। बताया गया है कि अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर एनएच ओवरब्र्रिज के निकट स्टेयरिंग फेल होने की वजह से अनियंत्रित बस सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। यह घटना सुबह 4 बजे की बताई गयी है।


Post a Comment

और नया पुराने