मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास


अम्बेडकरनगर।
पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा विभिन्न योजनाओं यथा- मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना/ जिला योजना/ राज्य योजना/ केंद्रीय वित्त पोषित योजनाओं तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अंतर्गत निर्मित व पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवास कालीदास मार्ग, लखनऊ से किया गया। 

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार अम्बेडकरनगर में एलईडी के माध्यम से जनप्रतिनिधि गण, जिला स्तरीय अधिकारी तथा आमजन को दिखाया गया। इस दौरान मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू, डी सी एनआरएलएम आरबी यादव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, समूह की महिलाएं, आमजन तथा अन्य अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने