जनता को झूठे सब्जबाग दिखा रही भाजपा सरकार : सुनीता सोनकर

जनता को झूठे सब्जबाग दिखा रही भाजपा सरकार : सुनीता सोनकर


पूर्व विधायक स्वर्गीय भीम प्रसाद सोनकर की पुत्रवधू सुनीता सोनकर ने किया बसपा भाजपा व कांग्रेस पर तीखा प्रहार

अम्बेडकरनगर। झूठ एवं फरेब के सहारे सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनता को फिर झूठे सब्जबाग दिखाकर बरगलाने में लगी हुई है, लेकिन जनता अब भारतीय जनता पार्टी के झांसे में आने वाली नहीं है। भाजपा सरकार किसान नौजवान व बेरोजगारों की विरोधी है। भाजपा सरकार की नीतियां आवाम पर भारी पड़ रही है।

उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय भीम प्रसाद सोनकर की पुत्रवधू सुनीता सोनकर ने गुरुवार को आलापुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। वरिष्ठ सपा नेत्री सुनीता सोनकर जनसंपर्क अभियान में जुटी हुई है सपा नेत्री सुनीता सोनकर ने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है। न्याय अन्याय की अनदेखी कर कार्य किए जा रहे हैं। आमजन की कहीं भी किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। 

भारतीय जनता पार्टी लोगों को विकास का दिवास्वप्न दिखा रही है, लेकिन अब जनता भाजपा के झांसे में नहीं आएगी। जनता समाजवादी पार्टी के साथ एकजुट हो रही है और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी। उक्त मौके पर वरिष्ठ सपा नेता रामाज्ञा यादव, अच्छेलाल यादव, सुधाकर मिश्रा, सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने