अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील इलाके के हरिपुर ग्राम सभा मे बन रहा पंचायत भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यहां सरकार द्वारा दिया गया बजट खत्म हो गया, लेकिन पंचायत भवन का निर्माण अधूरा रह गया ,वहीं जिस कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है, उसका शासन द्वारा पहले ही ट्रान्सफर दूसरी जगह कर दिया गया।
पंचायत भवन के निर्माण के लिए शासन द्वारा 22 लाख रुपये बजट जारी किया गया था। शासन द्वारा जारी किए गए बजट में मानक के अनुसार पंचायत भवन बनता है, पंचायत भवन निर्माण की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत अधिकारी की होती है, लेकिन हरिपुर ग्रामसभा में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ने पूरा बजट ख़र्च कर दिया और अभी केवल दीवारऔर शटरिंग का काम हुआ है। वहीं कुछ दिन पहले उसका ट्रांसफर दूसरे जनपद में हो गया । यहां तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी रविन्द्र चौधरी ने बताया कि इससे पहले तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी चंचक रेड्डी ने पूरा बजट खर्च कर दिया और कहा खर्च कर इसकी भी फाइल गायब कर दी। श्प्रदेश सरकार प्रत्येक ग्राम सभा मे बना रही पंचायत भवन
ग्रामीणों को एक ही जगह पर आय जाति जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र तथा शासन की योजनाओं की जानकारी एक जगह पर मिल जाय इसके लिए सरकार प्रत्येक ग्राम सभा मे पंचायत भवन का निर्माण करवा रही है ,और इसके देखरेख के लिए एक पंचायत ऑपरेटर की नियुक्ति रही है।