कुम्भकरणीय नींद में सोयी हुयी दम्भी सरकार को हिलाकर रख देगा व्यापार मण्डल: श्रवण जायसवाल

कुम्भकरणीय नींद में सोयी हुयी दम्भी सरकार को हिलाकर रख देगा व्यापार मण्डल: श्रवण जायसवाल


जौनपुर।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल जौनपुर द्वारा सिकरारा थाना अन्तर्गत खपरहा बाजार के किराना व्यापारी अखिलेश जायसवाल का अपरहण कर हत्याकर जलाये जानें की घटना का आक्रोश व्यापारियों में लगातार आग की ज्वाला की भाति धधक रही है। 

उक्त घटना के सम्बन्ध में व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवायी में खपरहा बाजार में कैण्डिल मार्च निकालकर व्यापारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हौसला बुलन्द अपराधियों ने जिस प्रकार इस घटना को अंजाम दिया है, वह वास्तव में रूह को कपा देेनें वाली घटना है लेकिन अब जौनपुर का व्यापारी जाग चुका है इस कैण्डिल की ज्वाला से अपराधियों के मनसुबों को जलाकर राख कर देंगे और कुम्भकरणीय नींद मे सोयी हुयी दम्भी सरकार को हिलाकर रख देंगे। 

उन्होंने कहा कि इस घटना से जिला प्रशासन की भी कलयी खुल गयी है कि जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अफसर अब तक पीड़ित के घर नहीं पहुंचा इससे यह प्रतीत होता है कि प्रशासन और सरकार की नजर में व्यापारी तो घास मूली की भाति है जिसे चाहो काटकर फेक दिया जाय व्यापार मण्डल ने जो मांग जिला प्रशासन के सामने रखा है वह यथावत है और हम अपनी मांगों को मनवा कर ही छोड़गें चाहे हमे सड़क पर ही क्यों ना उतरना पड़े। 

उक्त कार्यक्रम में दिनेश फौजी, प्रकाश चन्द्र जायसवाल, विनोद जायसवाल, पप्पू यादव, संतोष जायसवाल, आनन्द प्रसाद, कमलेश उमर, अरूण उमर, विनोद मौर्या, विजय मौर्या, दीपक गुप्ता, गणेश उमर, पप्पू सेठ, बांकेलाल उमर, रतन सेठ, अशोक साहू, संजीव साहू, विनोद साहू सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने