लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी

लता मंगेशकर की सेहत में सुधार, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी


बॉलीवुड की दिग्गज
सिंगर और भारत रत्न लता मंगेशकर 8 जनवरी से ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर को कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस और परिवार वाले लगातार दुआ मांग रहे हैं। हालांकि अस्पताल की तरफ से लता मंगेशकर की सेहत को लेकर लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं। ताजा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सिंगर के स्वास्थ में सुधार हो रहा है।

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को लता मंगेशकर की सेहत को लेकर फैंस को जानकारी दी। उनसे पता चला है कि लता मंगेशकर लगातार अपनी आँखें खोल रही हैं और अब बहुत बेहतर तरीके से रिस्पॉन्स कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने विशेष रूप से मंगेशकर के स्वास्थ्य अपडेट को साझा किया।

उन्होंने कहा, 'मैंने लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर से बात की। वह ठीक हो रही है। वह वेंटिलेटर पर थी लेकिन अब 15 दिन उन्हें वेंटिलेटर से शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हे सिर्फ ऑक्सीजन दी जा रही है। वह अपनी आंखें खोल रही है, डॉक्टर से बात कर रही है। लता मंगेशकर को कमजोरी है और संक्रमण भी है। लेकिन वह अब काफी बेहतर है और इलाज के लिए प्रतिक्रिया दे रही है।'

27 जनवरी को लता मंगेशकर के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से उनके स्वास्थ्य के बारे में एक अपडेट में कहा गया था, 'लता दीदी अभी भी इलाज के तहत ब्रीच कैंडी अस्पताल, मुंबई में आईसीयू में हैं। वर्तमान में वह सुधार के संकेत दे रही हैं, लेकिन डॉ. प्रतीत समदानी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहेगी।'

Post a Comment

और नया पुराने