अम्बेडकरनगर : आलापुर विस क्षेत्र में त्रिभुवन दत्त हटाओ सपा बचाओ की उठी मांग

अम्बेडकरनगर : आलापुर विस क्षेत्र में त्रिभुवन दत्त हटाओ सपा बचाओ की उठी मांग


अम्बेडकरनगर।
शासन की विजिलेंस जांच में आय से अधिक संपत्ति व सरकारी बंजर भूमि हवाई पट्टी नहर विभाग व जलाशय की भूल गरीबों की निजी भूमि पर अवैध कब्जे के दोषी पाए गए जहांगीरगंज सुरक्षित अब परिवर्तित आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक त्रिभुवन दत्त जैसे दागदार छवि के नेता को समाजवादी पार्टी द्वारा आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया जाना कहीं समाजवादी पार्टी पर भारी ना पड़ जाए। 

त्रिभुवन दत्त को सपा प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज अन्य सभी दावेदारों ने आलापुर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी स्थित सपा मुख्यालय में डेरा डालकर बाकायदा त्रिभुवन दत्त हटाओ सपा बचाओ का नारा देते हुए जोरदार हंगामा व प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता त्रिभुवन दत्त को प्रत्याशी बनाए जाने से काफी नाराज हैं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी पहले से चल रही नाराजगी दूर नहीं हो पाई कार्यकर्ताओं का गुस्सा थमने के बजाय और अधिक बढ़ गया। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर अपना विरोध जताने के लिए अन्य सभी दावेदार सैकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को लखनऊ पहुंच गए और दागी छवि के त्रिभुवन दत्त को प्रत्याशी बनाए जाने का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि त्रिभुवन दत्त ने सांसद व विधायक रहते समाजवादी पार्टी के ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा कर उनका उत्पीड़न किया है। 

वैसे भी वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा में रहते बुरी तरह पराजित भी हो चुके हैं।ऐसे में जनता ने जिसे लगातार दो चुनाव से नकार दिया उसे प्रत्याशी बनाए जाने से समाजवादी पार्टी का भला नहीं होने वाला है।ऐसे में कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए उम्मीदवार का बदला जाना नितांत आवश्यक है।

Post a Comment

और नया पुराने