अम्बेडकरनगर : नामांकन प्रक्रिया के एक दिन पूर्व गहन जनसम्पर्क में कुछ इस तरह दिखे प्रतीक पाण्डेय

अम्बेडकरनगर : नामांकन प्रक्रिया के एक दिन पूर्व गहन जनसम्पर्क में कुछ इस तरह दिखे प्रतीक पाण्डेय


अम्बेडकरनगर।
बहुजन समाजपार्टी के कटेहरी से उम्मीदवार प्रतीक पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को आधा दर्जन से ज्यादा गांव में जाकर लोगो से वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने बहुजन समाजपार्टी द्वारा किये कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि बसपा के शासन काल मे हर वर्ग के लिए काम हुआ। प्रतीक पांडेय ने कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के रानीपुर तिवारी पुर मिझौड़ा मडियवा आदि गांव मे जाकर वोट मांगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बहुजन समाजपार्टी की अध्यक्ष मायावती के राज में गुंडागर्दी नही होती थी। उन्होंने हर जाति धर्म के लिए काम किया, बहुजन समाजपार्टी प्रमुख मायावती ने अपने पहले शासन काल मे अम्बेडकर नगर को जिला बना कर यहां के लोगो की बड़ी मांग पूरा किया था । उन्होंने कहा कि जिले का सम्पूर्ण विकास बसपा के शासन काल मे ही हुआ था। बसपा शासन काल मे बच्चो को पढ़ने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज पालीटेक्निक कालेज तथा मेडिकल कालेज का निर्माण कराया।

वही लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े इसके लिए मेडिकल कालेज का निर्माण कराया। भाजपा पर हमला करते हुए प्रतीक पांडेय ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में जिले के विकास के लिए कोई काम नही किया। इनके शासन से किसान नौजवान व्यापारी सब परेशान हैं। किसान को उनके फसल का दाम नही मिल रहा तो नौजवान रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहा है। उन्होंने जनता से अपील किया कि इस बार बसपा को वोट देकर जिताने का काम करे और इस किसान नौजवान विरोधी सरकार को सत्ता से हटाने का काम करें।

Post a Comment

और नया पुराने