ग्राहको को पैसो के लिए नही पड़ेगा भटकना, आसानी से खुलेंगे खाते, मिलेंगे लोन: प्रदीप विकल
रिपोर्ट:- संजय मौर्य
अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की नयी शाखा का शुभारम्भ जिले में 27 जून 2022 दिन सोमवार को हो रहा है। वहां नागरिक बचत/चालू खाता व तमाम प्रकार के ऋण, बीमा की सुविधा आसानी से पा सकेंगे। नवस्थापित उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की शाखा अकबरपुर बसखारी मार्ग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने स्थित है। जिसका शुभारम्भ 27 जून को पूर्वाह्न 11 बजेे होगा।
उल्लेखनीय है कि उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड की 13 नयी शाखाएं खुलने से अब पूरे प्रदेश में कुुल चालीस शाखाएं, सत्तरह क्षेत्रीय कार्यालय व अट्ठाइस भुगतान कार्यालय है। उक्त जानकारी उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक अम्बेडकरनगर के मुख्य प्रबंधक प्रदीप कुमार विकल नेे देते हुए कहा कि अगामी 27 जून को अम्बेडकरनगर जनपद समेत प्रदेश में 13 नयी शाखाओं का शुभारम्भ एक साथ होगा। उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि इस बैंक में गृह, कार, गोल्ड, शिक्षा, व्यवसायिक वाहन, व्यक्तिगत, दो पहिया वाहन, टाॅपअप गृह ऋण, सम्पत्ति के विरुद्ध ऋण, डेयरी, पोल्ट्री, मत्स्य आदि तमाम प्रकार के ऋण दिए जाने की योजनाएं है।
सावधि जमा पर वरिष्ठ नागरिको को मिलेगा 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज
![]() |
| प्रदीप कुमार विकल |
चीफ मैनेजर विकल ने बैंक शाखा शुभांरभ के अवसर पर जिले के नागरिकों को आमंत्रित करते हुए अपील किया है कि 27 जून 2022 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे जिला मुख्यालय के अकबरपुर बसखारी मार्ग स्थित डीआईओएस कार्यालय के सामने, पीजीपी इण्टरप्राइजेेज के बगल नवस्थापित उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक पहुंचकर शुभारम्भ कार्यक्रम को सफल बनावे। श्री विकल ने कहा कि बैंक से लेन देन करने वालें सभी ग्राहको का स्वागत है। उनके सुझाव आमंत्रित है। शिकायतो का त्वरित निस्तारण होगा। प्रयास यह रहेगा कि बैंक का कोई भी ग्राहक असंतुष्ट न रहे।

