हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में प्रिंस पटेल टॉप पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने बाजी मारी। 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। 10वीं में फतेहपुर के प्रिंस पटेल तो 12वीं में फतेहपुर की ही दिव्यांशी ने टॉप किया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणामों को देखें तो छात्र-छात्राओं में कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बाजी लड़कियों ने ही मारी। यहां जानें किस टॉपर को कितने मिले अंक...
हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में प्रिंस पटेल टॉप पर रहे। उन्होंने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रिंस का कहना है कि उनका सपना सेना में जाने का है। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने बाजी मारी। 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने बोर्ड परीक्षा में टॉप किया।
हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में टॉप-10 में 27 छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाई है। खास बात यह है कि इस सूची में 19 लड़कियां टॉपरों में शुमार हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप-10 में 28 लोग शामिल हैं। इसमें 15 लड़कियां तो 13 लड़के शामिल हैं।
हाईस्कूल में इन लड़कियों ने मारी बाजी
1. संस्कृति ठाकुर- मुरादाबाद
2. किरन कुशवाहा- कानपुर
प्रतिशत- 97.50
3. पलक अवस्थी- कानुपर
4. आस्था सिंह- प्रयागराज
प्रतिशत 97.17
5. एकता वर्मा- सीतापुर,
6. नैंसी वर्मा - कानपुर
7. प्रांशी द्विवेदी-कानपुर
प्रतिशत- 97.00
8. शीतल वर्मा- सीतापुर
प्रतिशत- 96.83
9. इशिता वर्मा-सीतापुर,
10. कशिश यादव- रायबरेली
11. हर्षिता शर्मा- मऊ
प्रतिशत- 96.50
12. ओमशी सिंह- ललितपुर
13. अंजली चौहान- मऊ
प्रतिशत- 96.33
14. अनुप्रिया जैन-ललितपुर
15. रोशनी निषाद-फतेहपुर
प्रतिशत- 96.17
16. हर्षिता सिंह- चित्रकूट
17.आस्था तिवारी- प्रयागराज
18. निषिता यादव- अयोध्या
19. अंशु यादव- देवरिया
प्रतिशत- 96.00
