सुलतानपुर: पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह सोनू समेत 4 के खिलाफ मुकदमा, क्या है मामला

सुलतानपुर: पूर्व विधायक चंद्र भद्र सिंह सोनू समेत 4 के खिलाफ मुकदमा, क्या है मामला

 


उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू मायंग समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले उनके भाई बाहुबली ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू मायंग समेत चार लोगों के खिलाफ धनपतगंज थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले 23 मई को भी उनके व उनके भाई बाहुबली ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। हाल ही में जिला प्रशासन ने यशभद्र सिंह को जिला बदर किया है।

धनपतगंज थाना क्षेत्र के मायंग निवासी बैजनाथ निषाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बैजनाथ का आरोप है कि पट्टीदार फूलचंद निषाद के घर का पानी उसके घर से बह रहा है। इसे बंद करने के लिए उसने फूलचंद से कहा भी लेकिन उसने सुना नहीं। बैजनाथ ने बताया कि अब हमारे घर पर चंद्रभद्र सिंह सोनू, रोशन सिंह व पप्पू सिंह आ धमके और नाली खुला रखने की धमकी दिया। पीड़ित ने पूर्व विधायक पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे गालिया दी और घर गिरवा देने की धमकी दिया।

उसने यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें यहां रहने नहीं दूंगा। चूंकि पूर्व विधायक दबंग हैं इसलिए कोई उनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वही पूर्व विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है. कहा, दबाव में समस्त कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले 23 मई को पूर्व विधायक के परिवार के सदस्य सूर्यभद्र सिंह पुत्र रणभद्र सिंह, मणिभद्र सिंह पुत्र जयभद्र सिंह व भूभद्र सिंह पुत्र भौभद्र सिंह निवासी मायंग ने धनपतगंज थाने में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया था कि पूर्व विधायक दबंग व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति हैं। चंद्रभद्र सिंह से पैतृक पुरानी आबादी व मकान का बंटवारा हो चुका है। बावजूद इसके 19 मई को जमीन पर उनके द्वारा कब्जा किया गया। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोका था। शिकायतकर्ताओ ने पूर्व विधायक को गैंगेस्टर अपराधी बताते हुए उन्हें जान का खतरा बताया था।




Post a Comment

और नया पुराने