यूपी की बहू बनीं नेहा सिंह राठौर:यूपी में 'का बा' गाने से चर्चा में आईं थीं, अंबेडकरनगर के हिमांशू से की शादी

यूपी की बहू बनीं नेहा सिंह राठौर:यूपी में 'का बा' गाने से चर्चा में आईं थीं, अंबेडकरनगर के हिमांशू से की शादी

कभी अपने गाने यूपी में का बा से उत्तर प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गईं हैं। 21 जून को नेहा सिंह राठौर की शादी अंबेडकरनगर निवासी हिंमाशू सिंह से हुई। हालांकि, यह शादी लखनऊ नीलांश थीम पार्क में की गई। इसमें मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया था।

नेहा दरअसल यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी। जब उन्होंने यूपी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था और अपना एक भोजपूरी गाने की वीडियो रिलीज किया था। इसमें योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में उन्होंने तीखा हमला किया था। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से लेकर यहां की रोजगार व्यवस्था पर उन्होंने सवाल उठाया था।

शादी के दौरान नेहा साड़ी पहने नजर आई। उनके घर परिवार के साथ दोस्त और करीबी लोग इस शादी में शामिल होने के लिए आए थे। बताया ज रहा है कि लखनऊ में शादी करने का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ और बाकी चीजों से दूर रहना है।

Post a Comment

और नया पुराने