'आखिर टूट ही गया घमंड' कंगना ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोलीं- मैंने कहा था न...

'आखिर टूट ही गया घमंड' कंगना ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोलीं- मैंने कहा था न...

 महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। एक तरफ जहां उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस आगे की रणनीति तय करने में जुटे हुए हैं। महाराष्ट्र इस सियासी संकट के बीच अब कंगना रणौत का बयान सामने आया है। जी हां, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी करते हुए उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार पर वार किया है।

कंगना रणौत आगे कहती हैं, 'दूसरी बात... हनुमान जी को शिव का 12वां अवतार माना जाता है और जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा को बैन कर दे तो उन्हें शिव भी नहीं बचा सकते। हर हर महादेव, जय हिंद, जय महाराष्ट्र।' बता दें कि वीडियो शेयर करते हुए कंगना रणौत ने ये तक लिख डाला कि 'जब पाप बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है…'।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कंगना रणौत, उद्धव ठाकरे सरकार पर तंज कस रही हैं। इससे पहले भी कई बार संजय राउत संग कंगना रणौत की भिड़ंत हो चुकी है। आपको तो याद ही होगा वह किस्सा जब कंगना रणौत के ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोजर चलाया दिया था। उस समय कंगना रणौत ने उद्धव ठाकरे सरकार को ललकारा था और कहा था कि आज मेरा घर टूटा है जल्द ही तेरा घर टूटेगा। अब तक महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा हुआ है तब कंगना का यह बयान काफी वायरल हो रहा है। 

Post a Comment

और नया पुराने