मोहब्बत न सही
नफरत ही किया करो,
खुशी न सही
गम ही दिया करो,
दिल से न सही
दिमाग से ही
सोच लिया करो,
अपनापन न सही
परायपन ही
दिखा दिया करो,
मुस्कान न सही
गम के आंसू ही
दे दिया करो,
बातचीत न सही
खामोशी का आलम ही
मेरे नाम कर दिया करो,
- राजीव डोगरा
(भाषा अध्यापक)
गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
