ईडी के समक्ष पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीज

ईडी के समक्ष पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीज


सोमवार को जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस के बार स्पॉट किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के समक्ष पेश हुई थीं। बता दें कि इससे पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 36 वर्षीय अभिनेत्री से एजेंसी दो-तीन बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं अब चंद्रशेखर के साथ उनकी कथित दोस्ती के सामने आने के बाद उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

आपको बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट दिए थे। जिसके बाद ईडी ने उनपर कार्रवाई करते हुए उनकी 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी कुर्क कर लिया है। चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि सुकेश चंद्रशेखर की एक सहयोगी पिंकी ईरानी ने सुकेश की मुलाकात जैकलीन से करवाई थी। और सुकेश चंद्रशेखर ने पिंकी ईरानी की मदद से ही जैकलीन तक महंगे गिफ्ट और कैश पहुंचाए थे।

Post a Comment

और नया पुराने