इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए इंसानियत का उठाया परचम : मौलाना शब्बर हुसैन खॉ

इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए इंसानियत का उठाया परचम : मौलाना शब्बर हुसैन खॉ


अम्बेडकरनगर। 
नगर के लोरपुर ताजन के मोहल्ला हुसैनाबाद में शनिवार की रात्रि शाहिद हुसैन की वालिदा मरहूमा अली बांदी नक़वी के इसाले सवाब की मजलिस का आयोजन इमामबारगाह मरहूम मीर तालिब हुसैन में किया गया । मजलिस कार्यक्रम की शुरुआत सोज़ख्वानी से नैय्यर हुसैन खान व हमनवा ने किया । वही मजलिस को संबोधित करते हुए शिया धर्मगुरु मौलाना शब्बर हुसैन खान ने कहा कि इमाम हुसैन  इंसाफ के पैरोकार और इंसानियत के तरफदार थे इसलिए उन्होंने यजीद की बैअत नहीं की ।

इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए इंसानियत का परचम उठाकर यजीद से जंग करते हुए शहीद होना बेहतर समझा, लेकिन यजीद जैसे बेईमान और भ्रष्ट शासक से बैअत करना मुनासिब नहीं समझा । यजीद के सिपाहियों ने इमाम हुसैन को चारों तरफ से घेर लिया था नहर का पानी भी बंद कर दिया गया था, ताकि इमाम हुसैन और उनके साथी यहां तक कि महिलाएं और बच्चे भी अपनी प्यास नहीं बुझा सकें इमाम हुसैन की शहादत दरअसल दिलेरी की दास्तान है । मजलिस में प्रमुख रूप से मौलाना इंतजार मेहंदी फ़ैजी मौलाना अदीब आज़मी सैय्यद मतलूब हुसैन सैय्यद इमरान रज़ा कैफ़ी रिज़वी सैय्यद सदफ अब्बास समेत अन्य मौजूद रहे । 

रिपोर्ट:- हसन अब्बास 


Post a Comment

और नया पुराने