अम्बेडकरनगर। जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी पत्रकार बृजेश मौर्य की माता कलावती देवी (75 वर्ष) का सोमवार की भोर में आकस्मिक निधन हो गया, निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों और पत्रकार के हित मित्रों,शुभ चिंतकों और पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। हजारों नम आंखों के बीच कम्हरियाघाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।
पत्रकार बृजेश की माता कलावती देवी के निधन पर पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय, शाहिद अंसारी, राधेश्याम पांडेय, प्रमोद पांडेय, सुनील चतुर्वेदी, राकेश के अलावा सपा विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मराज यादव, अजय एडवोकेट, बच्चूलाल सोनकर, राजेंद्र दाढ़ी, विनोद प्रजापति, विनोद निषाद, सुरेंद्र वर्मा, पत्रकार भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी, बृजेश सिंह श्रीनेत, ज्ञान प्रकाश पाठक, लालमणि गोंड़, मनोज यादव, अनिल यादव, दुष्यंत कुमार, अनुज सहित अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है ।
