![]() |
| अधिशाषी अभियंता इं0 सौरभ सिंह |
अंबेडकरनगर (सत्यम सिंह) । लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशाषी अभियंता के पद पर नवनियुक्त अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इं0 सिंह अधिशाषी अभियंता संकर्षण लाल के निर्माण निगम लखनऊ के प्रतिनियुक्त अधिशाषी अभियंता के पद पर तबादले के बाद यहां के नए अधिशाषी अभियंता बनाये गये हैं।
सौरभ सिंह गोंडा निर्माण खंड में स्टॉफ अधिकारी थे। ये देवरिया जनपद के मूल निवासी हैं। अब तक सहायक अभियंता के रुप में कार्य कर चुके सौरभ सिंह की अधिशाषी अभियंता के रुप में जिले में पहली पोस्टिंग है।
कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात रेनबोन्यूज से अनौपचारिक भेंट-वार्ता में नवागत अधिशाषी अभियंता (प्रांतीय खंड) लोक निर्माण विभाग सौरभ सिंह ने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करवाना उनकी प्राथमिकता है। जनपद की सभी सड़के जल्द ही गड्ढामुक्त होंगी। नवागत एक्सईएन ने मीडिया से सहयोग की अपेक्षा किया है।
