लायंस क्लब क्षितीज ने किया वृहद वृक्षारोपण, बनरहीया बाग में लगाये 30 वृक्ष

लायंस क्लब क्षितीज ने किया वृहद वृक्षारोपण, बनरहीया बाग में लगाये 30 वृक्ष


जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर क्षितीज  द्वारा आदरणीय मंडल अध्यक्ष एम जे एफ लायन सी ए सौरव कांत जी के अवाहन पर चल रहे मंडल में सेवा कार्यों के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के तहत क्लब द्वारा टी.डी.एम.सी. कॉलेज के छात्रों के साथ आजमगढ़ रोड पर बनरहीया बाग बाजार में बृहद वृक्षारोपण जिसमें लगभग 30 पौधे छायादार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अभूतपूर्व योगदान दिया गया। 

उपरोक्त कार्यक्रम में लायन प्रदीप सिंह. लायन दिलीप सिंह. कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे। लायन अध्यक्ष विष्णू सहाय ने बच्चों की तारीफ करते हुए और वृक्षारोपण करने की लिए  प्रेरित किया तथा बच्चों को 50 पौधे वितरित कर उनके घरों के आसपास लगाने का निवेदन किया गया। सचिव लायन देवआनन्द  ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।

Post a Comment

और नया पुराने