सपा विधायक पल्लवी पटेल की हालत गंभीर, लखनऊ के मेदांता में भर्ती

सपा विधायक पल्लवी पटेल की हालत गंभीर, लखनऊ के मेदांता में भर्ती

पल्लवी के निजी सचिव ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल लाया गया था। 

अपना दल (कृष्णा गुट) की नेता एवं सपा विधायक पल्लवी पटेल को सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उन्हें अचानक चक्कर आ गया था। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने आनन- फानन में मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां न्यूरो न्यूरो आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मेदांता हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की टीम जांच कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने