झारखंड को मिली बड़ी सौगात, बाबा की नगरी में पीएम मोदी ने किया रोड शो

झारखंड को मिली बड़ी सौगात, बाबा की नगरी में पीएम मोदी ने किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने झारखंड दौरे के तहत बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे। उन्होंने यहां एयरपोर्ट के साथ 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है।

झारखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 किमी लंबा रोडशो पूरा करने के बाद देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने लोकप्रिय बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोडशो शुरू हो गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग पीएम का अभिवादन करने के लिए सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। पीएम मोदी ने भी इस दौरान गाड़ी से हाथ निकालकर उनका अभिवादन किया। 

झारखंड में देवघर एयरपोर्ट समेत के साथ 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो निकालकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी।

पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के, रोजगार-स्वरोजगार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं। हमने विकास की आकांक्षा पर बल दिया है, आकांक्षी जिलों पर फोकस किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है।

Post a Comment

और नया पुराने