लाल बिहारी लाल इससे पहले भी सैकड़ों गीत विभिन्न संगीत कंपनियों के लिए जिसमें टी.सीरीज, एच.एम.वी तथा वीनस ,प्रज्ञा , चंदा,सोनोटेक ,सुरताल भारत ,मानविता मीडिया सहित दर्जनों कंपनियों के लिए दर्जनों गायक गायिकाओं के लिए लिख चुके हैं। इनके लिखे कई गीत हिट हुए जो आज भी दर्शकों द्वारा सुना एवं देखा जा रहा है।
इनके लिखे गीत गाने वालों में तारा बानो फैजाबादी,शायराबानो फैजावादी,नरेन्द्र सागर,संजय प्रभाकर, रमायण सिंह राकेट,सरिता साज,शर्मिला पांडे, जय राम जुल्मी, कविता पांडे,गजेन्द्र ओझा, हिमानी, कमलेश वरुण, राज किशोर, दीलीप दिलजले,मन्नत एवं महक आदि शामिल हैं। इनकी भोजपुरी कविता-क्रांति बिहार के मगध ओपेन विश्वविद्यालय के एम ए तथा अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के बी.ए. के पाठ्यक्रम में भी शामिल हैं। इन्हें भोजपुरी एवं हिन्दी में साहित्यसेवा के लिए कई सम्मान भी मिल चुके हैं। साहित्य टी.वी. के माध्यम से साहित्य सेवा में सक्रिय है। बहुत जल्द इनके लिखे श्याम भजन एं मेंहदी गीत कविता पांडे की आवाज में मानविता मीडिया से आने वाले है।
