मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि श्रीमती सोनिया गाँधी जी से ईडी की पूछताछ को लेकर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के आवाहन पर खराब मौसम के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं देशव्यापी प्रदर्शन में अपनी भागीदारी की . पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल,वरिष्ठ नेता सुखीलाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा,अशोक सत्यार्थी ने बांह पर काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह किया
मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि आज हम सभी की अभिभावक कांग्रेस अध्यक्ष मातृतुल्य आदरणीया श्रीमती सोनिया गाँधी जी कोरोना से आंशिक स्वस्थ्य होने के बाद ईडी के समक्ष उपस्थित हुईं उनसे पूंछताछ पूरी होने तक जनपद में कांग्रेसजनों का सत्याग्रह जारी रहा.
पीसीसी सदस्य सरिता यादव जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी, वरिष्ठ नेता राम जनम दूबे, जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू ,राहुल पांडेय, रमेश तिवारी, चिंताहरण पांडेय ने साथियों के साथ काली पट्टी बांधकर सत्याग्रह में भाग लिया .
