आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का नतीजा घोषित, सेंट पीटर्स स्कूल के सूर्यांश बंका ने जिले में किया टॉप

आईसीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा का नतीजा घोषित, सेंट पीटर्स स्कूल के सूर्यांश बंका ने जिले में किया टॉप

अम्बेडकरनगर। आईसीएसई बोर्ड ने रविवार शाम हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों की घोषणा की। इस बोर्ड से हाईस्कूल के लिए सिर्फ सेंट पीटर्स स्कूल अकबरपुर व इन्फेंट इंडिया इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल किछौछा जुड़े हैं। नतीजे घोषित होते ही बच्चे खुशी से उछल पड़े। सैंट पीटर्स स्कूल के सूर्यांश बंका 97.40 प्रतिशत अंक के साथ पूरे जिले में टॉप पर रहे। इसी विद्यालय की श्रद्धा वर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान बनाया। इन्फेंट इंडिया किछौछा के अंश यादव 97 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सेंट पीटर्स के नयन श्रीवास्तव 96.60 अंक के साथ चौथे जबकि इसी विद्यालय की अनुकृत शुक्ला व मानवीय राज को 96.40 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।

सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर विल्सन ने बताया कि बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 168 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। सभी ने उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन किया है। इन सभी को आगे की परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। इन्फेंट इंडिया के कोऑर्डिनेटर मूसा व प्रधानाचार्य अब्दुल कलाम खान ने बताया कि कुल 100 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। शत-प्रतिशत नतीजे आए हैं। 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, जबकि 35 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

सेंट पीटर्स स्कूल के कुंवर विवेक सिंह 96.2 प्रतिशत, सै. नकी अकबर 96, सै. अशहर अब्बास 96 प्रतिशत, देवीनंदन शर्मा व आकृति यादव 95.8 प्रतिशत, यशस्वी सिंह 95.6, परी मोदनवाल व दीप्ति वर्मा 95.4 प्रतिशत, सै. खदीजा फातिमा 95 प्रतिशत व गरिमा त्रिपाठी को 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इन्फेंट इंडिया किछौछा के शशांक शेखर को 93.4, सौम्या वर्मा को 92.2 तथा आरव कुमार को भी 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।

Post a Comment

और नया पुराने