हमारे सभी लायन साथियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया सभी सदस्यों ने अपने घरों व आसपास खाली पड़ी जगहों पर वृक्ष लगाए और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और वायुमंडल में फैले प्रदूषण को कम करें जिससे हमें सांस लेने के लिए शुध्द वायु मिल सके। लायंस क्लब क्षितीज के अध्यक्ष विष्णु सहाय ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में कहा कि हमें संकल्प लेना है कि हम धरती की हरियाली को बढ़ाएंगे । लियो वर्णिका आनंद ने वहां उपस्थित लोगों से अपील की हमें पेड़ लगाकर धरती को हरा-भरा करना है और हम सब को शपथ दिलाई कि सब अपने घर में एक एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे और गो ग्रीन जैसा नारा देते हुए वृक्षारोपण के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए कहा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजीत सोनकर, प्रदीप सिंह, दिलीप सिंह ,जय कृष्ण साहू, सुनील कनौजिया , राजीव गुप्ता विनय वारौतिया ,संजय गुप्ता ,धर्मेंद्र सेठ ,जगन्नाथ मोदनवाल, दिलीप जायसवाल ,संजय बैंकर ,संजय जयसवाल ,डॉ प्रिया सिंह ,आशीष सिंह, वैभव श्रीवास्तव ,कौशल त्रिपाठी, , नीरज सिंह नीतीश सिंह अतुल कुमार सिंह आदि लोगों ने सेवा कार्य में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। अंत में सचिव देव आनंद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

