यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी, सांसद संजय सिंह ने किया एलान

यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी, सांसद संजय सिंह ने किया एलान

आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे।

देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी और 21 जुलाई को नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। एक तरफ एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को खड़ा किया है तो दूसरी ओर विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब सभी की निगाहें वोटिंग पर टिकी हुई हैं कि कौन सी पार्टी किसका समर्थन करती है।

इसी बीच शनिवार को आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। संजय सिंह ने कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों और विधायकों की कुल संख्या को मिलाकर वोट की वैल्यू निकाली जाती है। इस वक्त देश में कुल वोट वैल्यू 1,086,431 है। किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत होती है। ताजा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार एनडीए के पास इस वक्त कुल 533,751 वोट हैं, जबकि विपक्ष के खाते में 360,362 वोट हैं।

Post a Comment

और नया पुराने