पुष्पहार पहनाकर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह किया भेंट
सभी ने उनके उज्जवल, स्वस्थ भविष्य की मंगल कामना की
लो0नि0वि0 कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह
- सत्यम सिंह
अंबेडकरनगर। लोक निर्माण विभाग में अपनी 34 वर्षीय सेवा पूरी करने के उपरांत बीते 31 जुलाई 2022 को प्रांतीय खंड के अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार राय सेवानिवृत्त हो गये। उनके सेवानिवृत्त उपरांत लोक निर्माण विभाग अंबेडकरनगर परिसर में प्रांतीय खंड के अधिशाषी अधिकारी सौरभ सिंह की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शनिवार 06 अगस्त को आयोजित विदाई और सम्मान समारोह में लो0नि0वि0 के सभी अधिशाषी अभियंता और सहायक अभियंता, अवर अभियंता तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।
बी0के0 राय को अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह तथा सहायक अभियंता सिद्धार्थ सिंह ने पुष्पहार पहनाकर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। बी0के0 राय के सेवानिवृत्त विदाई के उपरांत आयोजित समारोह में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इन सभी ने कहा कि बी0के0 राय एक अनुभवी अवर अभियंता थे। उनका व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता था।
हंसमुख स्वभाव के धनी अवर अभियंता(सेवानिवृत्त) विभाग के सभी खंडों में कार्यरत अभियंता और अन्य कर्मचारियों में काफी लोकप्रिय थे। वह हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री शिवकुमार मौर्य ने कहा कि बी0के0 राय हमेशा विभागीय कर्मियों के सुख-दुख में भाग लेते थे। मैं इनके उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। बी0के0 राय अवर अभियंता के विदाई/सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस मौके पर सर्वश्री प्रमोद सिंह, रामकिशोर मौर्य, मो0 इसरार, कृपाशंकर पांडेय, प्रांजल राय छोटू, शिवम राय, निखिल सिंह मौर्य, अजय कुमार, सूर्यबली, राम गणेश, श्रीमती कुसुम सिंह, निर्मला यादव, रामप्रीति, सपना आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। विदाई/सम्मान समारोह को अनेकों लोगों ने संबोधित किया।
अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह ने भावुक स्वर में कहा कि सेवानिवृत्त अवर अभियंता बी0के0 राय के व्यक्तित्व और कृतित्व से विभाग से लोगों को सबक लेना चाहिए। मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। इसी तरह का उद्बोधन सिद्धार्थ सिंह सहायक अभियंता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता (सेवानिवृत्त) बी0के0 राय की सेवाओं को वह कभी भूल नहीं पाएंगें। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।


